परदीप कि तिर्री, पवन कि हॅटट्रिक या कोई और बनायेगा नया रिकार्ड?

Third one for Pardeep, Pawan’s Hattrick or someone else?

प्रो कबड्डी लीग अब तक सात सीज़न से गुज़री है। प्रत्येक सीज़न में अलग-अलग रिकॉर्ड बनाए गए और पुराने को तोड़ दिया गया। इनमें से एक रिकॉर्ड अक्सर चर्चा में रहता है। वह रिकार्ड मतलब ‘एक ही सीजन में सबसे ज्यादा रेड अंक हासिल करने वाले रेडर’।
अब तक के सात सत्रों के आंकड़ों को देखते हुए, प्रत्येक सत्र में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं।

सीज़न 1 – अनूप कुमार – 155
सीज़न 2 – काशिलिंग अडके – 114
सीजन 3 – परदीप नरवाल – 116
सीजन 4 – राहुल चौधरी – 146
सीजन 5 – परदीप नरवाल – 369
सीजन 6 – पवन सेहरावत – 271
सीजन 7 – पवन सेहरावत – 346

रिकॉर्डब्रेकर के नाम से मशहूर परदीप और हाईफ्लायर पवन, दोनों ने दो सत्रों में सबसे अधिक रेड अंक बनाए हैं। तो अब सबकी नज़र इस बात पर होगी कि परदीप तिसरी बार यह रिकार्ड बनाता है या पवन हॅटट्रिक लगाता है।

हालांकि परदीप और पवन की चर्चा है , नवीन कुमार और सिद्धार्थ देसाई को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। नवीन ने सातवें सीजन में 301 और सिद्धार्थ ने 217 रेड अंक बनाए थे। तो प्रशंसकों में उत्सुकता होगी कि प्रो कबड्डी के आगामी सीज़न में सबसे अधिक रेड अंक हासिल करने वाले रेडर कौन होंगे।