दोस्त ने नाम दिया इसलीये बनी कबड्डी प्लेयर

This Kabaddi Star Has Her Friend To Thank For Being In Kabaddi

भारत के स्टार कबड्डी खिलाड़ी पायल चौधरी एक इत्तफाक सें कबड्डी खिलाड़ी बनी थी। पिता कमल चौधरी नॅशनल फुटबॉल खिलाडी, चाचा कृष्णकुमार चौधरी भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य, ऐसा होते हुए भी पायल एक कबड्डी प्लेयर कैसे बनी इसकी रोचक कहानी उन्होने बतायी। पायल एक कबड्डी इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा होस्ट किए गए इंस्टाग्राम लाइव सत्र में बोल रही थीं।

इस अवसर पर, पायल ने कहा,

“मैं मूल रूप से एक धावक थी। मैं 100 मीटर, 200 मीटर और हाय जम्प में हिस्सा लेती थी। स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान, एक दोस्त ने मेरा नाम टीम की सूची में डाला। मैंने पहले कभी कबड्डी नहीं खेली थी। लेकिन चूंकि आप एक धावक हैं, इसलिए आपको कबड्डी खेलना आसान होगा ऐसे मेरे दोस्त ने बताया। जब मैच वास्तव में शुरू हुए, तो मुझे कबड्डी का थोडा बहुत प्रशिक्षण दिया गया था और इसी तरह जीवन में पहली बार मैंने कबड्डी खेली। इन मैचों के अंपायर मेरे खेल से प्रभावित हुए। उन्होंने मुझे चंदननगर में अपने क्लब में कबड्डी खेलने के लिए आमंत्रित किया। जब मैंने वहापे खेलना शुरू किया उसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ”

आगे जाकर पायल को भारतीय महिला टीम में जगह मिली। उन्होंने 2018 एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप और 2016 एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने इंडोनेशिया में 2018 एशियाई खेलों में भारत से रजत पदक जीता। पायल घरेलू प्रतियोगिताओं में रेलवे के लिए खेलती हैं। उन्होंने इस साल आयोजित 67 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।