तीन साल पहले, भारत ने आजके दिन ऐसी की थी हैट्रिक।

भारतीय कबड्डी टीम ने तीन साल पहले आजके दिन ट्रांसबेडिया ईकेए एरेना अहमदाबाद में आयोजित कबड्डी के तीसरे विश्व कप का खिताब जीता था। तीन साल पहले, 22 अक्टूबर 2016 को भारत में भारत और ईरान के बीच विश्व कप का आखिरी मैच खेला गया था।

इस फाइनल मैच में भारत ने ईरान के खिलाफ 38-29 के अंतर से विश्व कप जीतने में कामयाबी हासिल की थी। भारतीय कबड्डी टीम ने इससे पहला 2004 और दूसरा 2007 में विश्व कप का खिताब जीत था।

भारतीय टीम को विश्व कप के आखिरी मैच में ईरान से कड़ी चुनौती मिली थी। लेकिन मैच के दूसरे हाफ में अजय ठाकुर के शानदार खेल ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अजय ठाकुर ने इस मैच में सुपर टेन पूरा किया था।

इस तीसरे कबड्डी विश्व कप में 12 देशों ने भाग लिया था। इस विश्व कप में, भारतीय टीम का नेतृत्व अनूप कुमार ने किया था। इस विश्व कप की शुरुआत भारत के लिए खराब थी। पहले मैच में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से 32-34 हरा था। लेकिन सभी मैच जीतने के बाद, भारत विश्व कप जीता था।

कबड्डी के चौथे विश्व कप के बारे में अभी तक कोई कार्यक्रम तय नही हुवा। अगले साल 2020 में विश्वकप हो सकता है।